Haldwani
हल्द्वानी में 4 लाख की लूट की कहानी पर सवाल, उधारी से बचने को खुद को चाकू मारने का शक
हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास घायल मिले युवक के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसने एक कारोबारी से 4 लाख रुपये उधार लिए थे। पुलिस को आशंका है कि रकम लौटाने से बचने के लिए युवक ने लूट और चाकूबाजी की कहानी रची।






