Pauri
पौड़ी गढ़वाल के बचेेली-खंडाह में पिंजरे में पकड़ा गया तेंदुआ, डीएनए जांच से खुलेगा हमले का राज
पौड़ी गढ़वाल के बचेेली-खंडाह में बुधवार देर रात तेंदुआ पिंजरे में पकड़ा गया। यह कार्रवाई 9 अक्टूबर को तरूली गांव में तेंदुए के हमले में महिला की मौत के कुछ हफ्तों बाद हुई है। वन विभाग लगातार गश्त कर रहा था, लेकिन पकड़ा गया तेंदुआ उसी हमले के लिए जिम्मेदार है या नहीं, यह डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।



