रुद्रपुर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने लंबित मांगों के लिए शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संघ के आह्वान पर शिक्षक बाएं हाथ में काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह पाल, जिला महामंत्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लंबे समय से शिक्षकों की कई मांगें शासन और विभागीय स्तर पर लंबित हैं। इसी के विरोध में शिक्षक दिवस पर सांकेतिक आंदोलन का निर्णय लिया गया है। संघ ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। यह व्यवस्था के स्तर पर लंबित समस्याओं और मांगों की ओर सरकार, शासन एवं विभाग का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संवाद
RELATED CURRENT AND HISTORICAL COVERAGE (secondary leads; use only mutually consistent facts):
- [EARLIER CONTEXT] Seventh Session of XV Legislative Assembly Day 04 - ysrcongress - ysrcongress.com | Seventh Session of XV Legislative Assembly Day 04 - ysrcongress ysrcongress.com | ysrcongress.com | Sat, 27 Nov 2021 08:00:00 GMT




