विस्थापन के लिए ग्रामीणों का आंदोलन जारी चिन्यालीसौड़। विस्थापन की मांग को लेकर भल्ड गांव के ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को 26वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने ग्रामीणों से धरना स्थगित करने और स्थल को दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा लेकिन ग्रामीणों ने प्रशासन के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।शनिवार को तहसीलदार जबर सिंह असवाल, कानूनगो, पटवारी और पुलिस प्रशासन की टीम एएसआई के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर धरना समाप्त अथवा स्थगित करने और धरना स्थल बदलने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि धरना स्थल बदलने से उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपनी विस्थापन संबंधी मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। प्रशासन को उन्हें बार-बार धरना स्थल से हटाने के प्रयास करने के बजाय उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांगों पर ठोस निर्णय लेने के लिए प्रशासन से तत्काल वार्ता शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों ने साफ किया कि वे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक न तो धरना स्थगित किया जाएगा। धरने में कमलू लाल, कमल लाल, गोपीनाथ सिंह रावत, संदीप लाल, पुरुषोत्तम लाल, दीपक लाल, जगदीश प्रसाद, सुंदर मणी, लीला देवी, विमला देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुमति देवी पूर्व प्रधान, सेणी देवी, सैला देवी, रुकमा देवी, नीलम देवी आदि मौजूद रहे।
Uttarkashi
Officials visit Bhaldgaon to shift protest, villagers reject move and demand permanent relief
On the 26th day of the displacement protest in Bhaldgaon, authorities urged the demonstrators to relocate the site, but villagers stood firm, saying only a concrete solution to their displacement demands will end their protest.





