कोतवाली क्षेत्र में आए दिन हो रही ईंट-पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने संवेदनशील माने जाने वाले गांवों लिब्बरहेड़ी और मन्नाखेड़ी में भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया।क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और तनाव की स्थिति को देखते हुए दो उपनिरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरों के जरिये दोनों गांवों के मकानों की छतों की बारीकी से निगरानी की। पुलिस अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य छतों पर ईंट, पत्थर या किसी भी प्रकार की अन्य विवादित सामग्री एकत्र करने वालों की पहचान करना था।पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से उपद्रवियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस बल के गश्त करने और ड्रोन से निगरानी रखे जाने के बाद से दोनों गांवों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस लगातार एहतियात बरत रही है।
Roorkee
Drone surveillance deployed in Libberheri and Mannakhedi to curb brick-and-stone pelting in Roorkee villages
Police in the Roorkee area have intensified security in 2 sensitive villages, Libberheri and Mannakhedi, using drone cameras to monitor rooftops and prevent weaponized clashes amid ongoing tensions. The operation aims to identify any assembled materials and deter anti-social activity, with authorities signaling 0 tolerance for disruptive elements.





