Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने डीएमएफ फंड के उपयोग से जुड़े अभिलेखों की जांच कर मामले का खुलासा करने की मांग की। कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीएमएफ की धनराशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निर्धारित है, लेकिन आरोप है कि इसका मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये के उपयोग की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। बसंत कुमार ने डीएमएफ से संबंधित प्रस्ताव, वार्षिक कार्ययोजना, बजट, स्वीकृत कार्यों और खर्च से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की। धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, बसंत कुमार, भगवत डसीला, सुनील भंडारी, दिनेश चंद्र पांडे, कुंदन गिरी, प्रमोद कुमार, मनोज साह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bageshwar
Congress stages protest in Bageshwar over alleged irregularities in 28 crore DMF funds, calls for audit and disclosure
In Bageshwar, Congress activists continued a sit-in at the district office, demanding a transparent inquiry into alleged irregularities in approximately 28 crore rupees from the District Mineral Foundations (DMF) fund. They urged examination of records related to DMF utilization and a high‑level official inquiry into the matter, with a public report.




