Rudrapur News: रुद्रपुर। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और 90 हजार की नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 10 खेड़ा निवासी नित्यानंद ने बताया कि 27 अगस्त को रक्षाबंधन के चलते वह पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में अपनी ससुराल गए थे। जब वह एक सितंबर को लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने इसमें रखे तीन सोने के मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, सोने का मांग टीका समेत सोने-चांदी के अन्य जेवरात और 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में कुछ संदिग्ध घर में प्रवेश करते और एक व्यक्ति बाहर खड़ा दिखाई दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rudrapur
Chorus Break Into Rudrapur Home, Steal Jewelry Worth Lakhs and Cash; CCTV Footage Under Scrutiny
A closed Rudrapur residence was broken into after the owner returned from visiting relatives in Delhi. Police say CCTV footage shows an intruder presence, while valuables including gold jewelry and cash amounting to lakhs were stolen. The investigation continues as officers review the video to identify the suspects.




