Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संघर्ष वाहिनी ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी समर्थकों के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। जोशी ने जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत, स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत 10 सूत्रीय मांगें उठाई हैं। उन्होंने कहा कि जिले के कई जर्जर विद्यालयों में बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार से विद्यालयों की स्थिति जल्द सुधारने की मांग की। उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा के व्यावसायीकरण पर भी लगाम लगाने की मांग की। कहा कि शिक्षा लोगों की मूलभूत जरूरतों में शामिल है। इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। धरने में अंकुर उपाध्याय, विनोद थापा, संस्कार भारतीय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Bageshwar
Bageshwar Education Protest Intensifies as Workers Demand Urgent School Repairs and 10-Point Reforms
In Bageshwar, a student-focused movement has begun, with a local chapter president and supporters staging an indefinite sit-in in front of the district education office to press for immediate repairs of dilapidated school buildings and better facilities, alongside a 10-point charter addressing private school practices and education as a fundamental need.




