काशीपुर। पं. जीबी पंत इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बाल कल्याण समिति के सदस्य उमेश सिंह, जीतेन्द्र, चिकित्सा विभाग-बाल विकास विभाग से चंचल, चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक चांदनी रावत और केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। इस दौरान बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा गुड टच-बैड टच आदि के बारे में बताया गया।
Kashipur
Awareness drive at GB Pant Inter College informs students on child rights and helplines
A school-based outreach event at GB Pant Inter College in Kashipur featured members of the Child Welfare Committee and medical and development officials who explained child rights, laws, and helplines to students, including contact numbers for Child HelpLine, police, cybercrime, and women’s helpline.




