हल्द्वानी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चौकी से चंद कदम की दूरी पर खड़े पांच ट्रकों से बैटरी, कॉपर वायर और डीजल चोरी हो गया। इससे ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश है। शुक्रवार की सुबह मौके पर एकत्र हुए ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए।टीपीनगर पुलिस चौकी से 25 से 30 कदम की दूरी पर स्थित यातायातनगर में बृहस्पतिवार की रात हेमंत रौतेला का एक और ललित पाठक के चार ट्रक खड़े थे। देर रात चोरों ने ट्रकों से बैटरी पर हाथ साफ कर लिया और वायरिंग काटकर ले गए। देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि पिछले कुछ समय से ट्रांसपोर्टनगर में चोर सक्रिय हैं। प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी कैमरे खराब होने से चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। इसकी जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी को भी दी गई है। थाना और कोतवाली प्रभारियों को नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी
Nainital
5 Trucks Near Police OutBurglarized: Batteries, Copper Wire and Diesel Stolen in Haldwani Transport Hub
Transporters raise concerns over police patrol as thieves carry out targeted thefts near a local out. Incidents highlight maintenance gaps on street lights and CCTV, prompting officials to tighten patrols.






