Nainital
ज्योलीकोट दूषित पानी मामला: 6 इंजीनियर निलंबित, अधिशासी अभियंता को चेतावनी
नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल से पीलिया और डायरिया फैला था। 2 लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के बाद जल संस्थान और जल निगम के 6 इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई है। हाई कोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लिया था।



