गरुड़ (बागेश्वर)। कोतवाली बैजनाथ अंतर्गत पचना गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पचना गांव निवासी बसंत कुमार पुत्र बचीराम (38) का शव संदिग्ध अवस्था में घर के भीतर लटका हुआ पाया गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बैजनाथ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पचना गांव में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।.......अजय साह, सीओ, बागेश्वर
Almora
Almora में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के अंदर लटका मिला, शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पचना गांव में मातम पसर गया; पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मौत के कारणों का स्पष्ट बयान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मिलेगा।






