रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने शनिवार डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से फसलें नष्ट हो गई हैं। मोर्चा ने नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों के किनारे खेतों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कई खेतों में पानी भरने के कारण सब्जियों समेत अन्य फसलें नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
Roorkee
उत्तराखंड किसानों के द्वारा बारिश से फसल नुकसान का मुआवजा: डीएम को ज्ञापन और नुकसान का सर्वे कराने की मांग
उत्तराखंड किसान मोर्चा ने भारी वर्षा से खेतों में पानी भरने से फसलों के नुकसान का उल्लेख करते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के अनुसार निरंतर बारिश ने खेत-खेत पानी में डूब गए और सब्जियों समेत अन्य फसलें नष्ट हुईं। मोर्चा ने नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग को दोहराया है।

Disclaimer: (यह लेख AI की मदद से लिखा गया है और इसमें छोटी-मोटी गलतियाँ हो सकती हैं। Know More)







