Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से गांवों में विशेष प्रदर्शन और प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। किसानों को मंडुवा व धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया। बताया कि इन मशीनों से मड़ाई आसान हो जाती है। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति उपयोजना और फसल कटाई उपरांत इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना कार्यक्रमों के तहत खूंट, धामस और नौला गांवों में यह कार्यक्रम हुए। संस्थान के तकनीशियन सुरेंद्र सिंह ग्वाल ने किसानों को अभिनव ‘विवेक मंडुवा थ्रेशर-कम-पर्लर’ की कार्यप्रणाली व उपयोग बताया।कहा कि इससे मंडुवे की मड़ाई आसानी से हो जाती है।इसकी कार्यक्षमता सामान्य परिस्थितियों में 40-60 किलोग्राम प्रति घंटा और अनुकूल फसल परिस्थितियों में 60-80 किलोग्राम प्रति घंटा तक है। वीएल पैडल संचालित धान थ्रेशर की विशेषताएं भी बताई गई और संचालन का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम का समन्वयन परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. मनोज कुमार ने किया।
Almora
भाकृअनुप विवेकानंद पर्वतीय कृषि संस्थान ने मंडुवा और धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गांवों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अभिनव मंडुवा थ्रेशर-कम-पर्लर और VL पैडल संचालित धान थ्रेशर की कार्यप्रणाली और क्षमता बताई गई। कार्यक्रम संस्थान के निर्देशन और डॉ. मनोज कुमार की योजना से हुआ।






