Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। गोलना करड़िया में जीबी पंत पर्यावरण संस्थान का जर्जर भवन दुर्घटना का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि यह कभी भी गिर सकती है और इससे बड़ी जनहानि होने की आशंका बनी हुई है। रेडक्रास के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पार्षद अर्जुन बिष्ट, विजय भट्ट, मनोज भंडारी आदि ने प्रशासन से शिकायत का संज्ञान ले उचित कार्रवाई की मांग की है।
Almora
अल्मोड़ा के गोलना करड़िया में जीबी पंत पर्यावरण संस्थान का जरा-जर्जर भवन खतरे की वजह, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों के अनुसार भवन की हालत इतनी खराब है कि कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी है. रेडक्रॉस के सदस्य और स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की मांग की है.






