हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल किशोरी ने शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने रेल चौकी के बाहर पहुंचकर हंगामा काटा। ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मानसून ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग ले रहा परीक्षा, बदरीनाथ हाईवे पर कुछ राहत अभी तक ठोस कार्रवाई न होने और चौकी के बाहर सीसीटीवी कैमरे न होने के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने जल्द चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर ली है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में कार टक्कर से घायल किशोरी की अस्पताल में मौत, परिजनों ने रेल चौकी के बाहर हंगामा; चालक की गिरफ्तारी का किया गया विरोध
हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके में कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल किशोरी ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने चौकी के बाहर हंगामा किया और चालक की गिरफ्तारी की मांग की गई।







