संतोष, पिथौरागढ़। नगर के नेड़ा में नन्हे बच्चों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। शनिवार को डॉ. तारा सिंह ने बच्चों को हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमालय की देखभाल करना हम सबका दायित्व है। कहा कि हिमालय की सेहत सुधारने को वर्षो से हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान को संचालित कर रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण को आगे आने की अपील की है। यहां प्रियंका शर्मा, करिश्मा महर, दिव्या, परिणिता, शौर्य मेहरा, विभू भट्ट, दृष्टि, सार्थक पाल, मयंक, तेजस, नक्षत्र, भारती सिंह, उत्कर्ष, चेतन आदि मौजूद रहे।
Pithoragarh
नेड़ा के बच्चों ने हिमालय संरक्षण की शपथ लेकर अभिभावक बनना माना दायित्व
पिथौरागढ़ के नेड़ा में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत बच्चों ने हिमालय की देखभाल की शपथ ली। आयोजनकर्ता डॉ. तारा सिंह ने कहा कि हिमालय की सेहत के लिए लोगों का सक्रिय जुड़ाव जरूरी है, और अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ें।









