उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के उत्तरौं गांव के सिलगांव क्षेत्र में इन दिनों भालू का आतंक बना है। भालू लगातार खेतों में पहुंचकर ग्रामीणों की नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे खेतों में रोजमर्रा के कृषि कार्य करने से भी कतरा रहे हैं।ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सिलगांव क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भालू की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। भालू खेतों में घुसकर धान, मक्की, खीरा समेत अन्य फसलों को बर्बाद कर रहा है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत गांव से कुछ दूरी पर होने के कारण वहां काम करने के दौरान भालू के हमले का खतरा बना रहता है। इससे भालू के डर से कई लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। सुबह और शाम के समय खतरा और अधिक महसूस हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इसके साथ ही वन विभाग से प्रभावित किसानों की फसलों का निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
Uttarkashi
भालू से सिलगांव में नकदी फसलों को हुआ नुकसान; किसानों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग की
उत्तरकाशी के सिलगांव क्षेत्र में भालू की बार-बार हरकत से धान, मक्की व अन्य Cash Crops में नुकसान हो रहा है। ग्रामीण भयभीत, वन विभाग से नजर रखने और मुआवजे के साथ सुरक्षा कदम उठाने की मांग। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।








