Dehradun News: हरिद्वार।रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की निर्मल बस्ती शिवालिक नगर में टॉर्च की रोशनी को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और दोनों को 40-40 टांके लगे। पीड़ित ने मामले में पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित राम सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर ने तहरीर में बताया कि वह कंपनी में मजदूरी का काम करता है। आरोप है कि एक सितंबर की शाम के समय बिजली गुल हो गई। तो बस्ती के लोग अपने घरों के बाहर खड़े थे। इस दौरान पड़ोसी नरपाल निवासी निर्मल बस्ती छोटे बेटे संदीप की आंखों में टॉर्च मार रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से धारदार हथियार लाकर संदीप पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। भाई को बचाने पहुंचे बड़े बेटे गौरव पर भी हमला किया गया। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और चिकित्सकों के अनुसार करीब 40-40 टांके लगाए गए। सूचना मिलने पर पिता अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों का उपचार किया गया। तहरीर के अनुसार घटना के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। वहीं एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।.......
Dehradun
हरिद्वार में टॉर्च रोशनी विवाद: 2 भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, 40-40 टांके
निर्मल बस्ती शिवालिक नगर में बिजली गुल होने के समय टॉर्च की रोशनी को लेकर हुए विवाद के बाद 2 सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला किया गया; चिकित्सकों ने दोनों के शरीर में लगभग समान मात्रा में टांके लगाने की पुष्टि की है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








