Chamoli
चमोली के नैनीसैंण इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर अभिभावकों का प्रदर्शन, खून से लिखे पत्र
चमोली के कर्णप्रयाग स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैंण में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने का दावा है। अभिभावकों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्यपाल समेत कई लोगों को खून से पत्र लिखकर शिक्षकों की तैनाती की मांग की।







