Haldwani
हल्द्वानी में न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग, ईपीएफओ कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी
राष्ट्रीय संघर्ष समिति की नैनीताल जिला इकाई ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने, महंगाई भत्ता देने और पेंशनभोगियों के जीवनसाथियों को चिकित्सा सुविधा देने की मांग की। समिति ने मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर में आंदोलन और दिल्ली में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।


