Roorkee
लक्सर में बिजली चोरी के 18 मामले पकड़े, 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ऊर्जा निगम की देहरादून विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी रोकने के अभियान के तहत लक्सर क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने केबल में कट और कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करने के 18 मामले पकड़े। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



