Almora
अल्मोड़ा में छात्रा से कथित मारपीट के मामले में आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने अल्मोड़ा में बाल संरक्षण मामलों की समीक्षा की। उन्होंने जीआईसी पुभाऊ लमगड़ा की छात्रा से कथित मारपीट के प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी और स्कूलों में बाल अधिकार, नशे तथा ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यशालाएं कराने के निर्देश दिए।


