रानीखेत में विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने नगर निवासी एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पंत के अनुसार, 3 अक्तूबर को वह अपनी दुकान पर थे। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति कार से वहां पहुंचा और उन्हें गालियां देने लगा। विरोध करने पर वह कार मोड़कर दोबारा आया और जान से मारने की धमकी दी।

पंत ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति सत्तारूढ़ दल से जुड़ा है और पहले भी कई बार अभद्रता कर चुका है। तहरीर में उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।