देहरादून पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 10.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 03 लाख ₹ बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो गया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई एसएसपी दून की सख्ती के तहत की गई बताई गई है।











