Dehradun
देहरादून में गांजा-चरस के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार, स्विफ्ट कार सीज
देहरादून जिले में ऋषिकेश और विकासनगर में पुलिस ने अलग-अलग चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से 2 किलो 790 ग्राम गांजा और 464 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस ले जाने में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को सीज किया गया है।


















