बाजपुर पुलिस ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैटरी चोरी करने के मामले में महबूब मलिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई बैटरी भी बरामद की।

वार्ड 3, रामभवन निवासी आजम ने 4 अक्टूबर को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को उनके दोस्त की कार घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कार का शीशा तोड़कर उसकी बैटरी चोरी कर ली गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उपनिरीक्षक प्रहलाद बिष्ट की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात महेशपुरा दोराहा के पास घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान महबूब मलिक पुत्र सरदार अहमद निवासी नरपत नगर, दुंदावाला, रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की बैटरी बरामद की गई।