Roorkee
रुड़की में बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का खुलासा, किरायेदार युवक गिरफ्तार
रुड़की की हनुमान कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में गंगनहर पुलिस ने किरायेदार युवक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के मकान में ही रहता था। उसकी निशानदेही पर चेन और पेंडल बरामद किए गए हैं।





