Kotdwar
कोटद्वार में तेंदुए से भिड़ी मां, 8 साल की बेटी बची; पौड़ी में 7 साल की बच्ची की मौत
पौड़ी गढ़वाल में एक ही शाम तेंदुए के 2 हमलों ने पहाड़ों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की चिंता बढ़ा दी। कोटद्वार के सनेह मल्ली गांव में मां ने पीछा कर अपनी 8 साल की बेटी को बचाया, जबकि खांडूसैन में 7 साल की बच्ची की जान चली गई।




