Rudrapur
लालकुआं-रुद्रपुर हाईवे पर आधा दर्जन हाथियों ने रोका रास्ता, पंतनगर बायपास पर लगा जाम
लालकुआं-पंतनगर बायपास के पास रविवार शाम हाथियों का झुंड हाईवे पर आ गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। हाथियों के टांडा जंगल की ओर लौटने के बाद इंतजार और मशक्कत से सड़क पर आवाजाही फिर शुरू हो सकी।


