Haridwar
हरिद्वार के भट्टीपुर क्षेत्र में 4 घंटे बिजली बंद, दिनभर ट्रिपिंग से ग्रामीण परेशान
पथरी के भट्टीपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बाद तक आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने अनियमित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायत की है। ऊर्जा निगम ने बताया कि लाइनों की मरम्मत के दौरान बिजली बंद रखी गई थी।


