Dehradun
उत्तराखंड एसआईआर: कटे वोट की बहाली ईआरओ नहीं कर सकेंगे, अंतिम सूची के बाद भरना होगा फॉर्म-6
उत्तराखंड में एसआईआर के दौरान 95,000 मतदाताओं के नाम आपत्तियों की सुनवाई में अनुपस्थित रहने के कारण फॉर्म-7 में शामिल किए गए हैं। ईआरओ या एईआरओ इन्हें अपने स्तर से वापस नहीं जोड़ सकते। ऐसे मतदाताओं को अंतिम सूची जारी होने के बाद नए सिरे से फॉर्म-6 भरना होगा।


