Rudraprayag
विजयदशमी पर घोषणा: 6 नवंबर 2026 को बंद होंगे तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ के कपाट
विजयदशमी के अवसर पर पंचांग गणना के आधार पर तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तारीख घोषित की गई। भगवान श्री तुंगनाथ के कपाट 6 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद होंगे। इसके बाद 8 नवंबर को उनकी चल विग्रह उत्सव डोली मक्कूमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचेगी।


