Haridwar
हरिद्वार: होटल लाइसेंस पर चल रहा था रेस्टोरेंट, एक बर्तन में वेज-नॉनवेज; मीट बिक्री रोकी
हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान होटल, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना दुकानों की जांच हुई। रेस्टोरेंट में लाइसेंस से जुड़ी कमियां, जरूरी दस्तावेजों का अभाव और एक ही बर्तन में शाकाहारी-मांसाहारी खाना पकाने की बात सामने आई। अभियान में 13 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए।

