Haldwani
वनभूलपुरा में बिजली चोरी रोकने को 3 करोड़ खर्च करेगा ऊर्जा निगम, लगेंगी 350 किमी आर्मर्ड केबल
हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम पोल से मीटर तक 350 किलोमीटर आर्मर्ड केबल लगाएगा। 4 महीने की निगरानी में 5 फीडरों से चोरी सामने आई। हालिया अभियान में 108 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि हर घर के बाहर स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे।



