हरिद्वार के श्यामपुर में हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जंगली हाथी अचानक सड़क पर आ गया। हाथी सड़क पर खड़ी काली थार की ओर बढ़ा, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए।
लोगों के शोर मचाने पर हाथी हाईवे पार करके दूसरी तरफ के जंगल में लौट गया। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।












