हरिद्वार के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा गिरने से PAC जवान आदिल की मौत हो गई। आदिल पौड़ी जिले के रहने वाले थे।

कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए तैनात उनकी प्लाटून कॉलेज परिसर में ठहरी हुई थी। इमारत का हिस्सा गिरने के बाद आदिल मलबे में दब गए।

रेस्क्यू टीम ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और गंभीर हालत में AIIMS ऋषिकेश रेफर किया। इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका।