लखनौता रोड किनारे चल रहे जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और 8 लोगों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान 52 ताश के पत्ते और जुए में लगाई जा रही नगदी ₹10780/- बरामद हुई। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।