देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें आयुष विभाग के 271 युवा और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत नियुक्त 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारी शामिल हैं।
इस मौके पर धामी ने सभी नियुक्त युवाओं, उनके शिक्षकों, माता-पिता और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता के पीछे माता-पिता का आशीर्वाद, मार्गदर्शन और त्याग महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई और तैयारी के लिए अपनी जरूरतों में कटौती करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की उपलब्धि उनके माता-पिता के इसी त्याग का परिणाम है।












