देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष और कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIS) के तहत चयनित 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें आयुष विभाग के 271 कर्मचारी और ESIS के 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारी शामिल हैं।
धामी ने सभी चयनित युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और अभिभावक उनसे भी ज्यादा खुश होंगे, क्योंकि उनकी दुआओं, मार्गदर्शन और त्याग से युवा इस मुकाम तक पहुंचे हैं।











