मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता जाते समय झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने सड़क किनारे मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को उनकी बातों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।
धामी ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए सरकार हमेशा आमजन के साथ खड़ी है।













