Dehradun
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर डॉक्टरों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट भी जुड़ा
देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसने और डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व सुरक्षाकर्मियों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने रौनक मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल चापड़ बरामद किया और मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 जोड़ी है।











