Others
उत्तराखंड जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर 2000, 1474 पदों का प्रस्ताव मंजूर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। संख्या 526 से बढ़कर 2000 होगी। इसके लिए 1474 अतिरिक्त पदों को अन्य स्वीकृत पदों से समायोजित करने का प्रस्ताव है। फैसले से 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और पदोन्नति के अवसरों की दिशा में पहल होगी।


