Dehradun
देहरादून में नई कार ट्रांसपोर्ट कराने के बाद नहीं पहुंची, 4 लोगों पर धोखाधड़ी का केस
देहरादून की नमिता शर्मा ने 19.90 लाख रुपये की नई फॉक्सवैगन वर्टस कार केरल भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी को दी थी। 12 दिन में डिलीवरी का वादा कर 28 हजार रुपये लिए गए, लेकिन कार नहीं पहुंची। फास्टैग रिकॉर्ड में कार उत्तर प्रदेश में मिली। पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।


