Others
मसूरी का 43.9% हिस्सा भूस्खलन जोखिम में, फिर भी सड़क और निर्माण परियोजनाओं पर सवाल
सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक मसूरी का 43.9% हिस्सा मध्यम से बेहद ज्यादा भूस्खलन जोखिम वाले क्षेत्र में है। शहर में पर्यटकों, होटलों और वाहनों का दबाव बढ़ा है, जबकि पार्किंग और अस्पताल सुविधाएं सीमित हैं। नागरिक समूहों का दावा है कि रिपोर्ट की कई सिफारिशें अब तक जमीन पर लागू नहीं हुईं।


