Rudrapur
रुद्रपुर सिडकुल में लो वोल्टेज और फॉल्ट से उद्योगों का उत्पादन प्रभावित, मशीनों को नुकसान
रुद्रपुर के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में 20 साल पुरानी बिजली लाइनें और जर्जर खंभे कारोबार के लिए परेशानी बन गए हैं। उद्यमियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में फॉल्ट बढ़े हैं, जिससे घंटों बिजली गुल रहती है और कंपनियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।


