Rudraprayag
तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ की शीतकालीन यात्रा शुरू, 8 नवंबर को मक्कूमठ पहुंचेगी उत्सव डोली
रुद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ मंदिर के कपाट 6 नवंबर को वैदिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। उत्सव डोली मक्कूमठ स्थित शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हो गई है। श्रद्धालु अब मक्कूमठ में बाबा तुंगनाथ के दर्शन और आशीर्वाद ले सकेंगे।


