Bageshwar
बागेश्वर के सुमगढ़ में तेंदुए का आतंक, 10 दिन में 14 बकरियां मारीं; रतमटिया में भी हमला
बागेश्वर के सुमगढ़ के तोक बांसे में तेंदुए ने 10 दिन के भीतर 14 बकरियों को मार दिया। रविवार शाम हुए हमले में 2 परिवारों की 8 बकरियां मारी गईं। वहीं, गरुड़ के रतमटिया गांव में चरते समय तेंदुआ एक बकरी को उठा ले गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है।


