Rudrapur
रुद्रपुर में 39 मसाला नमूनों की जांच, 14 अधोमानक मिले; मिठाइयों के 45 सैंपल सही
दीपावली से पहले खाद्य विभाग की मोबाइल फूड लैब ने रुद्रपुर में 84 नमूनों की जांच की। मिठाइयों के सभी 45 सैंपल मानकों के अनुरूप मिले, जबकि हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर के 39 नमूनों में 14 अधोमानक पाए गए। विभाग ने इन्हें सील कर आगे की जांच के लिए लैब भेजा है।


