Kashipur
काशीपुर में पुलिस और एसओजी की छापेमारी, जुए के अड्डे से 12 लोग गिरफ्तार; ₹3,01,620 बरामद
काशीपुर की गड्ढा कॉलोनी में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, मौके से 12 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया और ₹3,01,620 नकद के साथ ताश की 2 गड्डियां बरामद हुईं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।














